भागलपुर, जुलाई 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने और संभावित भीड़ को संभालने के लिए दानापुर और साहिबगंज के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलेगी। 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल हर रविवार को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन 2 से 30 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन कुल 5 फेरे लगाएगी। 13236/13235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट, समय और स्टॉपेज के अनुसार चलेगी। यह भी पढ़ें- Munger News: विश्व श्रावणी मेला को लेकर 2 अगस्त से दानापुर-साहिबगंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...