देवघर, अगस्त 15 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के अंतिम चरण में कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई अतिरिक्त श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनेंट्रेनों का परिचालन पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 17 से 29 अगस्त के बीच विभिन्न मार्गों पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें कई ट्रेनों का ठहराव जसीडीह, देवघर और मधुपुर स्टेशन पर निर्धारित किया गया है। इससे बाबा वैद्यनाथ धाम में जलार्पण के बाद लौटने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। गया-मधुपुर श्रावणी मेला विशेष 17 से 28 अगस्त तक कुल 12 फेरे लगाएगी।वापसी दिशा की ट्रेनें वापसी दिशा में ट्रेन नंबर- 03653 मधुपुर-गया श्र...