श्रावणी मेले की तैयारी शुरू, पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
रांची, जून 9 -- रांची, संवाददाता। श्रावण मास मेले के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों और मंदिर प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि 3, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ने वाली चार सोमवारी पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ने के आसार हैं। इसे देखते हुए उपायुक्त ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पेयजल, चलंत शौचालय, अग्निशमन व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट मरम्मत और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- मेला क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.