देवघर, मई 23 -- जसीडीह प्रतिनिधि आगामी श्रावणी मेला को लेकर आसनसोल रेल मंडल द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आसनसोल रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) प्रवीण कुमार प्रेम ने देवघर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने जसीडीह-देवघर रेलखंड के बीच विंडो निरीक्षण कर विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम व यात्री आवागमन की सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को श्रावणी मेले के दौरान संभावित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। वहीं जसीडीह से देवघर के बीच विंडो निरीक्षण के दौरान रेलखंड की सुरक्षा, ट्रैक की स्थिति तथा स्टेशन परिसरों की...