श्रावणी मेला 2026 को लेकर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, कांवरिया पथ पर तैनात होंगे 17 जिलों के 129 डॉक्टर
वरीय संवाददाता, जून 26 -- Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 में सुल्तानगंज से जल उठाकर देवघर जाने वाले लाखों कांवरियों को बेहतर और तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। इस साल पूरे एक महीने तक चलने वाले मेले के दौरान कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए राज्य के 17 अलग-अलग जिलों से 129 डॉक्टरों की विशेष तैनाती की जाएगी। यह सभी डॉक्टर भागलपुर, मुंगेर और बांका जिले के मुख्य कांवरिया मार्ग पर बनाए गए हेल्थ कैंपों में चौबीसों घंटे मुस्तैद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव विनोद कुमार पाठक ने इस संबंध में सभी संबंधित जिलों के सिविल सर्जनों को कड़ा निर्देश जारी कर दिया है। डॉक्टरों की यह विशेष ड्यूटी आगामी 30 जुलाई से शुरू होगी और मेले की समाप्ति यानी 28 अगस्त 2026 तक लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.