हाजीपुर, मई 20 -- जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित पुष्कर्णी सभागार में श्रावणी मेला-2026 की पूर्व तैयारी एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- मुंगेर : श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीएम ने किया कांवरिया पथ का निरीक्षणमेला की तिथियाँ बैठक में उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला का आयोजन 03 अगस्त 2026 प्रथम सोमवारी से प्रारंभ होकर 31 अगस्त 2026 अंतिम सोमवारी तक चलेगा। इस दौरान वैशाली जिला होकर बड़ी संख्या में कांवरिया श्रद्धालु मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम जलाभिषेक हेतु प्रस्थान करते हैं।जिला प्रशासन की जिम्मेदारियाँ उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारियों में विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, घाट सुरक्षा ...