मुंगेर, जुलाई 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के गुरुवार से शुभारंभ होते ही रेल प्रशासन और जीआरपी पूरी तरह हाई अलर्ट पर आ गई है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जमालपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी एसआई अर्चना कुमारी के नेतृत्व में डॉग स्क्वाड के साथ सघन जांच अभियान चलाया गया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार समेत सभी संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। उन्होंने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों और कांवरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे मेला अवधि में नियमित जांच अभियान, गश्त और निगरानी जारी रहेगी। उन्होंने जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में क...