श्रावणी मेला 2026: वर्चुअल पूजा, लाइव दर्शन, होटल, एटीएम अब मोबाइल पर; बाबा गरीबनाथ का एप जल्द
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Shravni Mela 2026: श्रावणी मेले को लेकर नगर निगम और स्मार्ट सिटी मोबाइल एप बना रहा है। सावन माह में इसे चालू करने की तैयारी है। इस एप में वर्चुअल पूजा, लाइव दर्शन, भीड़ की ताजा स्थिति, शिव भजन की सुविधा से लेकर मेला रूट, धर्मशाला, कांवरिया शिविर की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके अलावा चिकित्सा शिविर, पार्किंग, होटल, एटीएम, पानी, टॉयलेट, बाथरूम, रेस्ट रूम सहित अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। यह एप एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर मुफ्त उपलब्ध होगा। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भक्तिमय अनुभव देने के लिए यह एप बनाया जा रहा है। इसके जरिए श्रद्धालु आसानी से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक पहुंच सकेंगे। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- एमपीडब्ल्यू के श्रावणी मेला ड्यूटी बहिष्कार की घोषणा से सकते में सरकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.