रामगढ़, अगस्त 24 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। झारखंड के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिके मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह मंदिर का कपाट खुलते ही मां छिन्नमस्तिका के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब देखने को मिला। हर हर महादेव, बोलबम और मां भगवती के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर व आसपास का इलाका पूरा भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- आम्रेश्वर धाम में रात 2 बजे से ही गूंजने लगा बोल बम का जयघोषअंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर रामगढ़ के रजरप्पा में 75 हजार से अधिक कांवरियों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने भैरवी-दामोदर नदी के संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई तथा मां छिन्मस्तिका के दर्शन कर विभिन्न शिवालयों के लिए जल उठाया। हजारों की संख्या में श्रद्ध...