श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन
बगहा, अगस्त 1 -- नरकटियागंज, हिसं। पूर्व मध्य रेलवे ने रक्सौल व देवघर के बीच चलने वाली श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का विस्तार अब नरकटियागंज जंक्शन तक दे दिया है। यह ट्रेन एक से 31 अगस्त तक परिचालित होगी। नरकटियागंज समेत पश्चिम चंपारण जिले के देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी की खबर हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। यात्रियों का कहना है कि हिन्दुस्तान की खबर का असर है कि रक्सौल से परिचालित होने वाली श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का विस्तार नरकटियागंज तक दिया गया है। विभागीय आदेश के मुताबिक 05547 नरकटियागंजझ्र रक्सौल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। वहीं 05548 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को होगा। यह भी पढ़ें- सुविधा-अब रतनसराय स्टेशन पर भी रूकेगी श्रावणी मेला विशेष ट्रेन इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.