श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों की सुविधा हुई बहाल
बेगुसराय, जुलाई 27 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा बहाल कराई है। जानकारी के मुताबिक जयनगर-आसनसोल 31 जुलाई से 30 अगस्त तक सप्ताह में मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को जयनगर से चलेगी। आसनसोल-जयनगर 01 अगस्त से 31 अगस्त तक सप्ताह में बुधवार, शनिवार व सोमवार को आसनसोल से खुलेगी। रक्सौल-देवघर 31 जुलाई से 30 अगस्त तक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को रक्सौल से खुलेगी। देवघर-रक्सौल 31 जुलाई से 30 अगस्त तक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को देवघर से खुलेगी। आसनसोल-गोरखपुर 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन आसनसोल से चलेगी। गोरखपुर-आसनसोल 30 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन गोरखपुर से चलेगी। यह भी पढ़ें- मुंगेर : विश्व श्रावणी मेले में रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का ठहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.