बांका, जुलाई 7 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। अविरल, अद्भुत, अविस्मरणीय श्रावणी मेला को अब 22 दिन शेष रह गया है। आगामी 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू होते ही देश-विदेश से आने वाले असंख्य कांवरिये बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी मां गंगा के पवित्र जल को कांधे पर लेकर झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ पर अर्पित करने के लिए रवाना हो जाएंगे। समय ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है, त्यों-त्यों कांवरिया पथ में हलचल बढ़ने लगी है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ हर हाल में समय पर पूर्ण करें: डीएमस्थानीय व्यापारियों की तैयारी श्रावणी मेले के आयोजन से कांवरिया पथ से सटे जमीन मालिकों, दुकानदारों सहित अन्य व्यापार करने वालों में खुशी का माहौल है। कांवरिया पथ में ग्यारह महीने की छाई वीरानी अब दूर होने ल...