श्रावणी मेला से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ हर हाल में समय पर पूर्ण करें: डीएम
बांका, जुलाई 7 -- बांका, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेला 2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सोमवार को डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, बांका में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि श्रावणी मेला 2026 का आयोजन 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक होगा।
सुरक्षा और सुविधाएँ जिला पदाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले को और अधिक व्यवस्थित, सुविधायुक्त एवं सुरक्षित बनाया जाएगा। कांवरियों के प्रति सौजन्यपूर्ण व्यवहार, उनकी सुरक्षा, स्वच्छता तथा सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ हर हाल में समय पर पूर्ण कर ली जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.