श्रावणी मेला से वापस लौट ड्यूटी पर पहुंचने लगे पुलिसकर्मी
साहिबगंज, सितम्बर 1 -- साहिबगंज। श्रावणी मेला के मद्देनजर स्पेशल ड्यूटी के लिए जिले के दो पुलिस निरीक्षक सहित 36 पुलिस पदाधिकारी को बासुकीनाथ (दुमका) भेजा गया था। मेला ड्यूटी में 2 पुलिस निरीक्षक, 8 एसआई व 26 एएसआई व जिले से 150 जवान एवं 70 होमगार्ड भेजे गए थे। मेला समाप्त होने पर अब वे वापस लौट आए है। बुधवार को संभवत: सभी पुलिस पदाधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर योगदान दे देंगे। माहव्यापी श्रावणी मेला के मौके पर वरीय अधिकारियों के आदेश पर बीते 25 जुलाई को जिले से संबंधित पुलिस पदाधिकारी व जवानों को बासुकीनाथ भेजा गया था। वहां पहुंच दूसरे दिन बासुकीनाथ में अपना पदभार संभाल लिया था। इस संबंध में एक वरीय पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सभी पुलिस पदाधिकारी बुधवार को जिला में अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.