श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क की बदहाली बनी चिंता का कारण
बांका, मई 25 -- चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब लगभग दो माह का समय शेष रह गया है, लेकिन बिहार-झारखंड सीमा स्थित दर्दमारा बॉर्डर से सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क मार्ग की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और कांवर यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो श्रावणी मेला के दौरान किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। जानकारी के अनुसार तुर्की मोड़, चान्दन बाजार, सतलेटवा, गढ़ुआ जंगल, सुईया बाजार सहित कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कहीं सड़क उखड़ गई है तो कहीं गहरे गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.