श्रावणी मेला से पहले दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाने का अभियान
मुंगेर, जुलाई 18 -- मुंगेर निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के मद्देनजर जिला प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को तेलिया तालाब से कृष्ण सेतू तक अभियान के बाद शनिवार को एनएच 333 पर बांक मोड़ काली स्थान के पास अवैध रूप से सड़क किनारे लगाई गई दुकानों को हटाया गया। अंचल अधिकारी अंजली के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम और जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सड़क किनारे बनी दुकानें ध्वस्त: बांक मोड़ काली स्थान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर टीन-टप्पर, लकड़ी और चबूतरा बनाकर कई दुकानें संचालित की जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Munger News: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन का बड़ा अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.