श्रावणी मेला से पहले चालू होगा मुंगेर से मिर्जाचौकी तक ग्रीनफील्ड फोरलेन, जाम से बचेंगे कांवरिया
पटना, मई 21 -- बिहार में श्रावणी मेला से पहले मुंगेर से भागलपुर, सुल्तानगंज होते हुए मिर्जा चौकी तक ग्रीनफील्ड हाईवे चालू हो जाएगा। इससे कांवरियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) की ओर से कुल 124.41 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। अधिकारियों का मानना है कि जून 2026 तक लोगों के आवागमन की दिशा में सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मुंगेर से मिर्जा चौकी के बीच वाहन फर्राटा भर सकेंगे और यह दूरी मुश्किल से डेढ़ से दो घंटे में पूरी होगी। मुंगेर से मिर्जा चौकी के बीच मौजूदा सड़क पर बसाहट होने की वजह से वाहन चालकों को जाम और दूसरी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। करीब 125 किलोमीटर लंबी दूरी को तय करने में वाहनों को चार से पांच घंटे का समय लगता है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.