भागलपुर, अगस्त 30 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला समाप्त होते ही प्रशासनिक व्यवस्था लगभग समेट ली गई है, जिससे भाद्रपद मास में आ रहे कांवरियों को गंगा स्नान में काफी कष्ट हो रहा है। भाद्रपद में कुछ चिन्हित स्थानों पर पुलिस व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गई है। भोले के भक्त श्रावणी मेला की समाप्ति के बाद भी कुव्यवस्थाओं के बीच पवित्र गंगाजल लेकर अजगैवीनाथधाम से बाबाधाम की यात्रा कर रहे हैं। शनिवार को लगभग 35-40 हजार कांवरियों ने जल उठाया। सावन माह की तरह भाद्रपद में भी कांवरियों के आने का सिलसिला जारी है। पूरा शहर और कांवरिया पथ केसरिया वस्त्र धारण किए भक्तों से भरा दिख रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भाद्रमास में भी कांवरियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा जानकारों के अनुसार भाद्रपद में किसान धान की रोपनी समाप्त कर ...