बांका, जून 12 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। सावन की आहट के साथ ही बाबा बैद्यनाथ की नगरी की ओर बढ़ने वाले शिवभक्तों की पदयात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। 47 दिन बाद श्रावणी मेला शुरू होते ही कांवरिया पथ पर "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष गूंजने लगेंगे। लाखों शिवभक्त गंगा का पवित्र जल लेकर नंगे पांव बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने निकलेंगे। ऐसे में उनकी यात्रा को सहज, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटी हुई है।

प्रशासन की तैयारी बांका जिले में पड़ने वाले लगभग 54 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम के निर्देश पर सभी विभागीय पदाधिकारी अपने-अपने हिस्से के कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने में जुटे हुए हैं। वहीं प्रखंड स्तर के अधिकारियो...