श्रावणी मेला शुरू होते ही कांवरिया पथ में उमड़ा शिवभक्तों का रेला
बांका, अगस्त 1 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेला शुरू होते ही कांवरिया पथ गुलजार हो गया है। पूरा कांवरिया पथ बोल बम और हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान होने लगा है। चारों ओर केसरिया ही केसरिया का नजारा है। सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबी नाथ धाम गंगा तट से जल भरकर और कांवर लेकर बाबा नगरी की ओर लाखों कांवरियों का जत्था चल पड़ा है। यह सिलसिला पूरे श्रावणी मेला तक अनवरत चलता रहेगा। यह विश्व का अकेला ऐसा मेला है जो एक महीने तक अटूट रहता है। 105 किलोमीटर तक कांवर लेकर शिव भक्त बाबा दरबार पहुंचते हैं और भोले बाबा को गंगा जल अर्पण करते हैं। यह भी पढ़ें- रिमझिम फुहार के बीच शिवभक्ति की डगर पर बढ़ रहे हैं कांवरियाकांवरिया पथ का सफर कांवरिया पथ में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बाबा नगरी पहुंचकर बाबा वैद्यनाथ को जल चढ़ाने उन्हें मनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.