श्रावणी मेला में 22 दिनों में 1.98 लाख कांवरियों का इलाज
देवघर, अगस्त 22 -- श्रावणी मेला 2026 में कांवरियों और श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्था जारी है। स्वास्थ्य शिविरों, सदर अस्पताल, अस्थायी अस्पतालों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को इलाज की सुविधा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 21 अगस्त तक मेला क्षेत्र में 1,98,315 कांवरियों का ओपीडी में उपचार किया जा चुका है। इनमें 1,31,111 पुरुष, 59,319 महिलाएं और 7,885 बच्चे शामिल हैं। गंभीर अथवा बेहतर इलाज की आवश्यकता वाले 594 मरीजों को उच्चतर चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया गया है। वहीं, 21 अगस्त को ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 8,764 कांवरियों का इलाज किया गया। इनमें 5,450 पुरुष, 2,992 महिलाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.