देवघर, जुलाई 25 -- जसीडीह। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के दौरान लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल के आईजी एएन सिन्हा ने जसीडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन के लिए की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे और आरपीएफ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व जसीडीह आरपीएफ पोस्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने स्टेशन पर लगाए जा रहे एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, प्रवेश व निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था, होल...