श्रावणी मेला में सुरक्षा चाक-चौबंद
भागलपुर, अगस्त 12 -- सुल्तानगंज। श्रावणी मेला में इस वर्ष सुरक्षा चाक-चौबंद है। कच्चा कांवरिया पथ पर घुड़सवार दस्तां से गश्ती हो रहा है। कांवरिया की भीड़ काफी अधिक है, जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जगह-जगह पुलिस की गश्ती हो रही है। घुड़सवार दस्तां के पुलिसकर्मियों ने बताया कि जगह-जगह गश्ती कर सुरक्षा को लेकर पैनी नजर रखी जा रही है। कांवरिया की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इधर, अनाधिकृत सड़क किनारे पार्किंग के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। डीएसपी विधि-व्यवस्था नवनीत कुमार ने कहा है कि वाहन चिह्नित पार्किंग में लगाएं, अन्यत्र न लगाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.