श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त
देवघर, अगस्त 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तीसरी सोमवारी के मद्देनजर रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पार्किंग स्थलों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने नंदन पहाड़, कालीबाड़ी, कुमैठा, कुमुदिनी घोष रोड, बरमसिया, सरकार भवन, परमेश्वर दयाल रोड, बीएड कॉलेज, जलसार पार्क, शिवराम झा चौक तथा बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण और सुदृढ़ करने के आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए।
मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा पर दें विशेष ध्यान :- डीसी ने रूटलाइन का निरीक्षण करते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.