बांका, जुलाई 26 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को उप विकास आयुक्त उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कच्ची कांवरिया पथ स्थित सरकारी धर्मशाला अबरखा का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: रामरेखा घाट से ब्रह्मपुर तक श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्टतैयारी की समीक्षा इस दौरान उन्होंने श्रावणी मेला को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को दो दिनों के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने सरकारी धर्मशाला अबरखा में चल रहे रंग-रोगन कार्य, टेंट सिटी निर्माण, पीएचईडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे शौचालय एवं स्नानागार, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा उप ...