श्रावणी मेला में भलजोर चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, एक ट्रक से 2,824 लीटर विदेशी शराब जब्त
बांका, जुलाई 25 -- बौंसी(बांका), निज संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में बांका उत्पाद विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित अंतरराज्यीय भलजोर चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 2,824 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान शराब से लदे ट्रक को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर भलजोर चेक पोस्ट पर शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे ट्रक को जांच के लिए रोका गया।
जांच के दौरान मिली शराब तलाशी के दौरान ट्रक में लदे कुरकुरे के बोरों के नीचे बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। जांच में कुल 6,568 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.