सासाराम, अगस्त 8 -- सासाराम, नगर संवाददाता। श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने डीडीयू और गया के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शनिवार से शुरू कर दिया। ट्रेन संख्या 03656/03655 डीडीयू-गया-डीडीयू श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 08 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड के रास्ते डीडीयू और गया के बीच चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...