भागलपुर, अगस्त 9 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला-2026 के दौरान कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जागरूकता अभियान का उद्देश्य इसी क्रम में सुल्तानगंज क्षेत्र में मसदी मोड़ से ढांढी बेलारी तक कच्ची कांवरिया पथ पर माइकिंग के माध्यम से दुकानदारों, होटल संचालकों एवं अन्य संबंधित लोगों को बोरिंग के पानी के अनावश्यक उपयोग, अपव्यय एवं दुरुपयोग से बचने की स्पष्ट अपील की गई। माइकिंग के माध्यम से दुकानदारों एवं होटल संचालकों से कहा गया कि वे बोरिंग के जल का उपयोग केवल आवश्यकतानुसार एवं विवेकपूर्ण तरीके से करें तथा पानी को अनावश्यक रूप से बहने न दें। जल का अपव्यय रोकने ...