बांका, अगस्त 10 -- बांका निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को शिव भक्त कांवरियों की सेवा की। उन्होंने सेवा शिविर में पहुंचकर कांवरियों को सेवा-सुविधाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान उन्होंने कांवरियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया। नित्यानंद राय ने कहा कि सनातन धर्म में सेवा को विशेष महत्व दिया गया है। शिव भक्तों की सेवा करना पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। उन्होंने सेवा शिविर के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है। यह भी पढ़ें- Banka News: कांवरियों की सेवा सनातन धर्म की अनुपम परंपरा : नित्यानंद राय इस दौरान बड़ी संख्या में कांवरिया एवं ...