देवघर, जून 1 -- देवघर परिसदन के सभागार में सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उपायुक्त देवघर सौरभ कुमार भुवानिया एवं उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा कार्यो के अद्यतन स्थिति एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नए तकनीकों के उपयोग से मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान मंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि 31 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ है। ऐसे में संपूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का ...