दुमका, जून 25 -- राजकुमार कुशवाहा जरमुंडी, प्रतिनिधि।

निरीक्षण की प्रक्रिया राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के आयोजन की तैयारियों के बाबत चल रहे विकास संबंधी कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार एवं एसडीओ कौशल कुमार बासुकीनाथ पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने शिवगंगा में सफाई एवं वाटर फिल्ट्रेशन कार्य, सीढ़ी निर्माण, कांवरिया पथ की मरम्मति, सौंदर्यीकरण तथा अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित इस क्रम में उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं अभियंताओं को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया.

श्रावणी मेला क्षेत्र का निरीक्षण इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार एवं एसडीओ कौशल कुमार ने श्रावणी मेला क्षेत...