श्रावणी मेला ड्यूटी को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में नाराजगी
रांची, मई 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियां चल रही हैं। राज्यभर से कर्मियों को देवघर भेजने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों में श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्ति और लंबित टीए/डीए भुगतान को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। झारखंड राज्य एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने इस संबंध में निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य को पत्र भेजकर लंबित भुगतान की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा है कि स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा सभी जिलों से 40-40 स्वास्थ्य कर्मियों के नाम श्रावणी मेला ड्यूटी के लिए मांगे गए हैं। लेकिन हर वर्ष जिलों और स्वास्थ्य निदेशालय स्तर पर सूची को कॉपी-पेस् कर बार-बार उसी कर्मी को प्रतिनियुक्त कर दिया जाता है, जो उचित नहीं है। कर्मियों ने मांग की है कि इस बार वैसे कर्मचारियों को प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.