श्रावणी मेला ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे एमपीडब्ल्यू
लोहरदगा, जुलाई 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता-एमपीडब्ल्यू अपनी लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन पर उतर आए हैं। झारखंड कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मी 13 से 16 जुलाई तक काला रिबन लगाकर अपनी नियमित सेवाएं देते हुए शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करा रहे हैं। उनका कहना है कि मरीजों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित किए बिना सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना उनका उद्देश्य है। एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो वे आगामी श्रावणी मेला ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। कर्मियों की प्रमुख मांगों में पिछले 18 वर्षों से कार्यरत बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सृजित पदों पर स्थायी समायोजन, जेएसएससी द्वारा क्षेत्रीय एवं बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.