मुंगेर, जून 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आगामी 31 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर रेल जिला जमालपुर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुल्तानगंज, भागलपुर, जमालपुर, किऊल, झाझा सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी और अतिरिक्त केंद्रीय जवानों की तैनाती की जाएगी। यह बातें शनिवार को एसआरपी कार्यालय में आयोजित मई माह की मासिक अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसआरपी विद्यासागर ने कही। उन्होंने कहा कि, श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्द्धकुंभ 2027 की तैयारियां अभी से जुट जाएं, जीआरपी समीक्षा बैठक में सीएम योगी के निर्देश सभी थाना प्रभारियों और अ...