दुमका, जुलाई 24 -- पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने कहा कि श्रावणी मेला में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए देवघर एवं बासुकीनाथ धाम में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। श्रावणी मेला की विधि-व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त बातें शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने संताल परगना के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में कहीं। पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा शुक्रवार को देवघर एवं बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद दुमका पहुंची। दुमका के समाहरणालय परिसर में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला बासुकीनाथ धाम की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक इस मौके पर संताल परगना के आ...