श्रावणी मेला को लेकर देवघर और बासुकीनाथ के लिए 10 करोड़ स्वीकृत
रांची, जुलाई 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में देवघर नगर निगम के लिए नागरिक सुविधा मद के तहत ओएसपी प्रक्षेत्र से पांच करोड़ रुपए अनुदान स्वीकृत किया गया है। वहीं, बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला महोत्सव के आयोजन के लिए बासुकीनाथ नगर पंचायत के लिए टीएसपी प्रक्षेत्र से एक करोड़ रुपये अनुदान स्वीकृत हुआ है। इसके अतिरिक्त स्थापना व्यय अंतर्गत जलापूर्ति एवं सफाई मद में उपबंधित राशि से देवघर नगर निगम को तीन करोड़ रुपए तथा बासुकीनाथ नगर पंचायत को एक करोड़ रुपए यानी कुल चार करोड़ रुपए के आवंटन का आदेश दिया गया है। इस तरह दोनों निकायों को मेला व्यवस्था के लिए कुल मिलाकर दस करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। नगर विकास विभाग के सचिव सुनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.