श्रावणी मेला को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए बन रहे डाकबम
भागलपुर, अगस्त 24 -- सुल्तानगंज। किऊल-लखीसराय निवासी जयमाता दी डाक बम जितेंद्र कुमार रविवार को उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भरकर बाबाधाम के लिए रवाना हुए। चौथी सोमवारी को वे बाबा पर जलार्पण करेंगे। उन्होंने बाबा दरबार में श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा दिलाने की मनोकामना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वे 1998 से सावन के प्रत्येक सोमवार को सुल्तानगंज से देवघर डाक बम जा रहे हैं। इधर, दरभंगा निवासी प्रत्येक सोमवार इकलौता डाक कांवर बम गिरीश मंडल (72 वर्ष) अपने कांवर में गंगाजल लेकर डाक बम बन रहे हैं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए डाक बम का जत्था रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.