बांका, जुलाई 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ बिहार अग्निशमन सेवा भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। कांवरियों की सुरक्षा एवं किसी भी आपात स्थिति से त्वरित निपटने के लिए कांवरिया पथ के सात महत्वपूर्ण स्थानों पर अग्निशमन सेवा की गाड़ियों की तैनाती की जाएगी। जबकि विभाग ने इसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। जानकारी देते हुए अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी नागेंद्र उपाध्याय ने बताया कि, वर्तमान में जिले में एक बड़ी अग्निशमन गाड़ी और पांच छोटी गाड़ियां उपलब्ध हैं। हालांकि, श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह संख्या पर्याप्त नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से मुख्यालय से दो बड़ी तथा चार छोटी अतिरिक्त अग्निशमन गाड़ियों की मांग की गई है, ताकि किस...