जमुई, जुलाई 17 -- झाझा, निज प्रतिनिधि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए दो अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित होंगे। एक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय झाझा के समीप मुख्य सड़क पर तथा दूसरा दादपुर हेल्थ सेंटर के निकट स्थापित किए जाएंगे। इन शिविरों में चौबीसों घंटे चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें जो मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी स्वास्थ्य शिविरों में तीन पालियों में ड्यूटी लगेगी। प्रत्येक पाली में पैरामेडिकल कर्मी तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: श्रावणी मेले में चौकस रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, मंदिर परिसरों में लगें...