दुमका, अगस्त 3 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ धाम में छत राजकीय श्रावणी मेला के चौथे दिन रविवार को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नागेश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर स्पर्श पूजन किया। रविवार को बासुकीनाथ मंदिर में सामान्य रूट लाइन से 41410 कांवरियों ने तथा जलार्पण काउंटर से 5765 कांवरियों ने तथा शीघ्र दर्शनम से 2200 कांवरियों ने मंदिर कार्यालय से 500 रुपए का कूपन लेकर सीधे मंदिर में प्रवेश करके बाबा बासुकीनाथ पर गंगाजल से जलाभिषेक किया। मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आना अनवरत जारी है। श्रावण कृष्ण चतुर्थी के अवसर पर रविवार को देश-विदेश से हजारों शिव भक्त बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे थे। रविवार को हजारों भक्तों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिवगंगा के तट से कांवरिया लाइन में पंक्तिबद्ध होकर स...