मुंगेर, जून 14 -- असरगंज, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर विभिन्न विभों के द्वारा कार्य आरंभ हो गया है। इसी सिलसिले में मुंगेर जिला सीमा प्रारंभ कच्ची कांवरिया पथ कमराय मोड़ से गंगा का बालू स्टॉक करने का कार्य आरसीडी के संवेदक द्वारा आरंभ हो गया है ।

कार्यक्रम की बुनियादी तैयारी कांवरिया पथ में जगह-जगह पथ के किनारे सफेद बालू का स्टॉक किया जा रहा है। स्टॉक के बाद बालू बिछाने का कार्य किया जाएगा। हालांकि रेन कट में मिट्टी डालने का कार्य नहीं किया जा रहा है।

विभिन्न विभागों की भागीदारी वहीं विद्युत विभाग ने कांवरिया पथ में रहमतपुर गांव के समीप स्थित विभिन्न ट्रांसफार्मर की बैरिकेटिंग किया जा रहा है। पीएचईडी विभाग से शौचालय की सफाई कार्य आरंभ हो गया है। गौरतलब हो कि, आगामी 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला...