श्रावणी मेला की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क का किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावणी मेला की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसको लेकर मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने कांवरिया मार्ग का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है।अधिकारियों के निरीक्षण में गरीब स्थान मंदिर के समीप की सड़क जर्जर मिली। इसपर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने संबंधित विभागों को सड़क की मरम्मत तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, सिटी मैनेजर, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, गरीब स्थान मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक, वार्ड पार्षद केपी पप्पू थे।अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं और कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.