सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- पिपराही। श्रावणी मेला की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार से श्रावणी मेला शुरू हो रहा है। श्रावण मास में प्रतिदिन श्रद्धालु देकुली धाम पहुंच कर भुवनेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।वहीं रविवार तथा सोमवार को भक्तजन तथा कावरियों की भारी भीड़ उमङती है। श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। महिला एवं पुरुष श्रद्धालु के कतारबद्ध जलाभिषेक करने के लिए बैरकेटिंग किया जा रहा है। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में जाने के लिए अलग-अलग गेट बनाया गया है।पूर्वी द्वार से पुरूष तथा उतरी द्वार से महिला श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार बना है।वहीं दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा से लगातार निगरानी की जाएगी। मंदिर को आकर्षक ढंग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.