श्रावणी मेला की तैयारी तेज, विद्युत विभाग अलर्ट मोड में
भागलपुर, मई 23 -- सुल्तानगंज संवाददाता: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब जमीन पर दिखने लगी हैं। लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। शुक्रवार को विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों की टीम ने सुलतानगंज के अजगैवीनाथ गंगा घाट से लेकर भागलपुर जिला के माल तेघड़ा फॉल एवं कच्ची कांवरिया पथ तक स्थलीय निरीक्षण कर बिजली व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों ने कई अहम निर्देश दिए।विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार बेरियो के नेतृत्व में कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, एमआरटी के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार तथा अन्य अधिकारियों ने पूरे मेला क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.