देवघर, मई 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह द्वारा शनिवार को आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल संचालन और देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जसीडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- राजगीर : 24 घंटे निर्बाध बिजली से जगमगाएगा मलमास मेला क्षेत्रनिरीक्षण के दौरान इस दौरान डीसी ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश व निकास द्वारों, प्लेटफार्मों, और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। उन्होंने रेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट (भीड़ नियंत्रण) के लिए पुख्ता योजना बनाई जाए। ताकि कहीं भी भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बने। उन्होंने यात्रियों के लिए पेयजल की उपलब्धता, पर्याप्त शौचालयों की सफाई और विश्रामालयों की स...