मुंगेर, जुलाई 26 -- असरगंज, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज चार दिन शेष हैं। बंगला सावन को लेकर 17 जुलाई से ही बड़ी संख्या में बंगाल के कांवरियों का जत्था कच्ची कांवरिया पथ से बाबाधाम के लिए गुजरना शुरू हो गया है। कांवरियों की सुविधा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न विभागों की ओर से सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि, कच्ची कांवरिया पथ पर कई जगह अब भी अव्यवस्था नजर आ रही है। पर्यटन विभाग की ओर से लगाए गए कई कांवर स्टैंड और बेंच क्षतिग्रस्त हैं। इनकी मरम्मत किए बिना ही रंग-रोगन कर दिया गया है। पथ के दोनों किनारों पर उगी कंटीली झाड़ियों और खरपतवार की भी समुचित सफाई नहीं हुई है। इससे कांवरियों को सांप-बिच्छू का खतरा बना हुआ है।

प्रशासनिक तैयारियां पीएचईडी की ओर ...