श्रावणी मेला की तैयारियों का रेल आईजी ने लिया जायजा
देवघर, जुलाई 23 -- देवघर, प्रतिनिधि राजकीय श्रावणी मेला के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक रेल डॉ माईकेलराज एस ने बुधवार को श्रावणी मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाबा वैद्यनाथ मंदिर क्षेत्र, विभिन्न कांवरिया पथों के साथ देवघर रेलवे स्टेशन व बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए प्रवेश व निकास मार्ग, प्रतीक्षालय, सुरक्षा जांच व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, नियंत्रण कक्ष, हेल्प डेस्क व पुलिसबल की तैनाती का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों से प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या, ट्रेनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.