बांका, जून 18 -- चान्दन (बांका)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के खराब एवं जर्जर चापाकलों की मरम्मत युद्धस्तर पर की जा रही है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में पीएचईडी देगा बेहतर सुविधा, कांवरियों को मिलेगा शुद्ध पेयजलपेयजल की व्यवस्था चान्दन पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खराब पड़े चापाकलों को दुरुस्त करने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। वहीं श्रावणी मेला के दौरान लाखों कांवरियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए कच्ची कांवरिया पथ पर स्थापित चापाकलों को भी चालू...