श्रावणी मेला : 88,270 श्रद्धालुओं का हुआ इलाज
देवघर, अगस्त 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में व्यापक चिकित्सा व्यवस्था की गई है। स्थायी-अस्थायी अस्पतालों, स्वास्थ्य शिविरों और चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। विभाग की समेकित रिपोर्ट के अनुसार 10 अगस्त तक मेला क्षेत्र में कुल 88,270 श्रद्धालुओं का ओपीडी में उपचार किया गया है। इनमें 59,511 पुरुष, 25,408 महिलाएं और 3,351 बच्चे शामिल हैं। उपचार के दौरान गंभीर अथवा विशेष चिकित्सा की आवश्यकता वाले 312 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वहीं, केवल 10 अगस्त को विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों और अस्पतालों के ओपीडी में 13,568 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया। इनमें 8,836 पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.