श्रावणी मेला : 30 दिनों तक शिविर का किया जायेगा संचालन
पूर्णिया, जुलाई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से पिछले 14 वर्ष से संचालित 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का उद्घाटन 30 जुलाई को सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग स्थित कटोरिया विश्वकर्मा नगर (बांका) में किया जाएगा। शिविर का संचालन 24 अगस्त तक किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित होटल साइन में ट्रस्टी सदस्य व्यवसायी संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार उर्फ बबलू चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के सफल संचालन, सेवा व्यवस्था, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी, चिकित्सा सुविधा, भोजन, आवास, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: कांवर मार्ग पर डीएम से सहायता शिविर लगाने की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.